एक महिला ने इमिग्रेशन का काम करने वाले व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत दी कि वह अपने पति से अलग होकर दो बच्चों के साथ रह रही है। छह साल पहले उसकी मुलाकात इमिग्रेशन का काम करने वाले जतिंदर सिंह से हुई।
उसने जतिंदर को पासपोर्ट बनवाने के लिए कागजात दिए थे। वह उसका पासपोर्ट बनाने के लिए टालमटोल करता आ रहा था। सोमवार रात जतिंदर सिंह ने फोन करके महिला को संगरूर ये कहकर बुलाया कि उसका पासपोर्ट तैयार हो गया है।
पीड़िता अपने बेटे के साथ पासपोर्ट लेने उसके दफ्तर पहुंची। जतिंदर सिंह ने उसके बेटे को बहाने से बेसमेंट में भेज दिया। उसने महिला को कहा कि यदि उसे पासपोर्ट चाहिए तो उसके साथ संबंध बनाने होंगे। थाना सिटी पुलिस ने जतिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।