फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं : ढींढसा

विज्ञापन
सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने दावा किया है कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का जितना विकास हुआ है, आज से पहले कभी नहीं हुआ है। विरोधी दल तो अपने भीतर देखें कि उनकी सरकार के समय कितना विकास हुआ था। ढींढसा रविवार को अग्रवाल सभा के जिला अध्यक्ष शाम लाल सिंगला के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी झूठे दावों तक सीमित है। पंजाब में बीते दस साल में किसानों को करीब पैंतीस हजार करोड़ की बिजली मुफ्त दी गई है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार का मुख्य एजेंडा विकास है। आने वाले विधानसभा चुनाव भी इसी मुद्दे पर लडे़ंगे। विकास करवाना किसी अन्य दल के बस की बात नहीं है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी सरकार ने दस साल तक निरंतर दाल आटा, शगुन, पेंशन, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली पानी समेत कई योजनाओं का लाभ जनता को दिया है। लेकिन अकाली-भाजपा सरकार ने यह करके दिखाया है। ढींढसा ने कहा कि सांसद भगवंत मान अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस दौरान मौके पर भाजपा नेता राजीव गर्ग, सुरनेश सिंगला, यादविंदर निर्माण, हरी राम सिंगला, जगदीश चंद सिंगला, राकेश जैन, गुरचरण सिंह हरीका, रविंदर गोरखा और त्रिलोचन सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें