फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल ने भगवंत मान का पुतला फूंका, काली झंडियां दिखाएंगे

Sun, 04 Sep 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में आप सांसद भगवंत मान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते अकाली दल नेता व वर्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल हलका पटियाला देहाती की ओर से भादसों मार्केट कमेटी के चेयरमैन लखबीर सिंह लौट की अगुवाई में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सामने आप सांसद भगवंत मान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।  
विज्ञापन


इस मौके पर लौट ने कहा कि जिस पार्टी के मंत्री खुद सैक्स स्कैंडल में फंसे हो, वह दूसरों की बहन-बेटियों की रक्षा क्या करेंगे। आप सांसद भगवंत मान की गरीबों के प्रति सोच उनकी ओर से इस्तेमाल किए गए शब्द भिखारी से पता लगती है।

चुनावों के समय भगवंत मान गरीबों के घरों में वोट मांगने जाते हैं। 6 सितंबर को घन्नौर में अकाली दल की ओर से मान को काली झंडियां दिखाकर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर हरफूल सिंह भंगू, जोरावर सिंह लुबाना, कुलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, बलबीर सिंह, हरी राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें