फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार, जाने क्यों चोरी किया बच्चा

Sat, 17 Sep 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
arrested - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सिविल अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया। पुलिस ने बच्चा चोरी करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद बच्चा उसके मां-बाप को सौंप दिया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है वीरवार की सुबह नौ बजे के करीब सिविल अस्पताल से एक महिला दंपति को सरकारी सहायता दिलाने का झांसा दे उनका बच्चा लेकर फरार हो गई थी। डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा तथा एसएचओ पवन कुमार ने बताया  पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। फुटेज में  एक महिला पर शक हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस को इस महिला के कीरतपुर साहिब के गांव बरोटा में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने महिला को काबू कर लिया और इससे नवजात बच्चा भी रिकवर कर लिया। 
विज्ञापन


महिला की पहचान मनजीत कौर बिंदर पत्नी हरमेश कुमार सोढी वासी पक्का बाग रोपड़ के रूप में हुई। डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा तथा एसएचओ पवन कुमार ने बच्चा सिविल अस्पताल में दाखिल उसकी मां मालती व पिता विनोद को सौंप दिया।

एसएसपी वरिंदर पाल सिंह ने बताया है कि मालती पत्नी विनोद कुमार निवासी चंदा गुलबहार थाना मिचलोर जिला महाराजगंज यूपी के बयान पर आरोपी महिला मनजीत कौर बिंदर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

‘औलाद न होने पर चोरी किया बच्चा’
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी महिला मनजीत कौर बिंदर ने बताया उसके गर्भ में पल रहा बच्चा सातवें महीने में गिर गया था और उस के पास कोई औलाद नहीं है। इसके बाद वह सिविल अस्पताल में आती जाती रहती थी। उसने मालती के साथ 14 सितंबर से ही उसने संपर्क बना लिया था। उसने गर्भ गिरने के बारे में ससुराल परिवार को कुछ नहीं बताया।  यह चोरी करने के करने के बाद वह अपनी ननद के पास कीरतपुर साहिब के गांव बरोटा में पहुंच गई। वहां से उसने अपनी सास को उसके लड़का होना का संदेशा भेज दिया। इसके बाद मनजीत कौर की सास ने पड़ोसियों को मिठाइयां भी बांटनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें