फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाज की उन्नति में सृजनात्मक योगदान दें इंजीनियर’

Sat, 17 Sep 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची शख्सियतों को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रानिक्स और कम्युनिकेशन विभाग की ओर से इंजीनियर्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मेहमान वीसी डा.जसपाल सिंह ने इंजीनियरों को समाज की तरक्की के लिए यत्नशील रहने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्त इंजीनियर आईपीएस गिल ने नौजवानों को नौकरियों के पीछे भागने की बजाय खुद नौकरियां पैदा करने का संदेश दिया। विशेष मेहमान कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर डा. कंवलजीत सिंह ने सभी को जिंदगी के विभिन्न पहलुओं की तरफ ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इंजीनियर को एक अच्छा इंसान बनना व समाज के लिए सृजनात्मक योगदान देना चाहिए। 

वीसी ने इस मौके पर विभिन्न मुकाबलों में विजेता रहे स्टूडेंट्स को पुरस्कार बांटे। विभाग की प्रमुख डा. गुरमीत कौर ने स्टूडेंट्स को गलतियों से डरकर जिम्मेदारी लेने से न कतराने को प्रेरित किया। शाम के सेशन में आईआईटी रोपड़ डा. रोहित वाई शर्मा ने इलेक्ट्रानिक्स और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में हो रही नवीनतम खोज के बारे में बताया। जिससे ऊर्जा की बचत की जा सकती है।
विज्ञापन


इसके बाद इंजीनियर एकमवीर सिंह की अगुवाई में विभाग के स्टूडेंट्स ने नाटक पेश किया। जिसके जरिये लिंग भेद को खत्म करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कराए विभिन्न मुकाबलों में क्विज में हर्षित अरोड़ा, गीतांश स्याल ने पहला, मनदीप कौर व दिव्या ने दूसरा, गेम में मनप्रीत व दीक्षा ने पहला, बलजोत कौर व विनीत कंवर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रोजेक्ट डिस्पले में करसिमरन, पलक, मेहुल व जश्नदीप की टीम ने पहला, पल्लवी व मनोज ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें