फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के मुलाजिम बलजिंदर सिंह निवासी संगरूर से पटियाला-समाना रोड पर गांव शेरमाजरा के नजदीक पिस्टल दिखाकर छह जुलाई को स्कार्पियो गाड़ी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन सदस्यों को काबू कर लिया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल के अलावा स्कार्पियो गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ गुला निवासी प्रताप नगर पटियाला, अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी विकास नगर सिऊना रोड पटियाला और नरिंदर सिंह उर्फ नीटू निवासी गांव सफेड़ा पटियाला के तौर पर हुई है।
एसएसपी डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि पुलिस पार्टी नाकाबंदी दौरान गांव सिद्धूवाल में भाखड़ा पुल पर मौजूद थी। इसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी को रोका गया, जिनमें सवार उक्त तीनों आरोपियों को काबू करके जब इनकी तलाशी ली गई, तो आरोपी गुरदीप सिंह गुला की तलाशी में एक पिस्टल बरामद हुआ। स्कार्पियो गाड़ी की तलाशी के दौरान नंबर प्लेटें बरामद हुईं। पूछताछ में सामने आया कि गुरदीप सिंह गुला कार रिपेयर का काम करता है। उसके पास एक वरना कार रिपेयर होने के लिए आई थी। रिपेयर के बाद वरना की ट्राई लेने के लिए गुरदीप अपने दोनों साथियों अमनदीप सिंह व नरिंदर सिंह साथ छह जुलाई को पटियाला-संगरूर बाइपास गए थे। जहां से वापसी के वक्त पुलिस मुलाजिम से स्कार्पियो गाड़ी छीन ली थी। एसएसपी ने बताया कि गुरदीप सिंह के खिलाफ चोरी और नशे तस्करी के केस दर्ज हैं और अमनदीप सिंह उर्फ अमन के खिलाफ भी नशे तस्करी के केस दर्ज हैं। जेल में दोनों की जान पहचान हुई थी। बाद में बाहर आकर दोनों ने मिलना शुरू कर दिया और फिर नरिंदर सिंह उर्फ नीटू को साथ मिलाकर गैंग बना लिया। नीटू पेंटर का काम करता है और गुरदीप सिंह की वर्कशाप में ही लगा हुआ था। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा, ताकि और गहनता से पूछताछ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें