पटियाला-संगरूर रोड पर एक सड़क हादसे में कार सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। पसियाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सुभाष टिन निवासी अमन नगर डीसीडब्ल्यू पटियाला ने पसियाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपनी पत्नी सपना के साथ कार में भवानीगढ़ जा रहा था। रास्ते में जब वह लोग गांव राजगढ़ पहुंचे, तो ट्रैक्टर चालक जीत सिंह निवासी गांव कौरजीवाला ने बिना इशारा किए ट्रैक्टर मोड़ दिया और इसने अपनी चपेट में कार को ले लिया। इस हादसे में पत्नी सपना (30) की मौत हो गई।