फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला की मंडियों में 85 हजार टन धान की आवक

Sun, 09 Oct 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
grain - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सचिव जसपाल सिंह ने कहा कि पटियाला जिले में इस सीजन दौरान 13.23 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। जिले में अब तक 85 हजार टन के करीब धान की आवक हुई है, जिसमें से 77 हजार टन की खरीद हो चुकी है। उन्होंने शनिवार को जिले की लंग, नाभा, समाना व राजपुरा अनाज मंडियों का दौरा करके धान खरीद का जायजा लिया।
विज्ञापन


जसपाल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से धान की खरीद के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अब तक जिले में किसानों को 19 करोड़ की अदायगी की जा चुकी है। जिले को धान की अदायगी के लिए जरूरी राशि ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने खरीद प्रबंधों के लिए तैनात सारे अधिकारियों व खरीद एजेंसियों के नुमाइंदों को हिदायत की कि किसानों को धान की फसल बेचने के मौके मंडियों में किसी किस्म की दिक्कत न आने दी जाए।

साथ ही किसानों को अपील की कि वह अपनी फसल का उचित मूल्य लेने के लिए धान को सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं। साथ ही इस बात को यकीनी बनाया जाए कि बिकने के लिए लाए गए धान में नमी 17 फीसदी से ज्यादा न हो। इस मौके पर उनके साथ डीसी रामवीर सिंह, संबंधित सब डिवीजनों के एसडीएम और विभिन्न खरीद एजेंसियों के नुमाइंदे भी हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें