फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला में 79.0 एमएम बारिश, सूबे के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बारिश से शनिवार को तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.5 डिग्री का पारा समराला का रहा। पटियाला में सबसे अधिक 79.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। इससे पटियाला का पारा सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य के नजदीक बने हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार को पंजाब में कुछ जगहों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अमृतसर में 6.3 एमएम, बठिंडा में 3.6, फतेहगढ़ साहिब में 2.5 एमएम, रोपड़ में 1.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। शनिवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री, लुधियाना का 33.6 डिग्री, पटियाला का 32.7 डिग्री (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), पठानकोट का 33.4, बठिंडा का 36.4, फरीदकोट का 34.8, गुरदासपुर का 35.5, बरनाला का 34.3, फिरोजपुर का 34.8, जालंधर का 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 29.0, लुधियाना का 26.8, पटियाला का न्यूनतम पारा 25.8 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पठानकोट का 27.4, बठिंडा का 29.3, बरनाला का 28.1, फरीदकोट का 30.0, फिरोजपुर का 29.2, जालंधर का 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। मोहाली का न्यूनतम तापमान सबसे कम 25.5 डिग्री का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें