फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड डांस डे पर क्लासिकल डांसर श्रुति गुप्ता सम्मानित

Sat, 30 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में क्लासिकल डांसर श्रुति गुप्ता को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड डांस डे के मौके पर वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने क्लासिकल डांसर श्रुति गुप्ता को नृत्य के क्षेत्र में उनकी अहम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर श्रुति गुप्ता ने कुछ महीने पहले बारालाचा पास पर 17198 फुट की ऊंचाई पर बेहद कम तापमान में नृत्य किया था। 
विज्ञापन


वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले ही यूनिवर्सिटी को नैक की तरफ से ए ग्रेड मिला है। यह सब श्रुति गुप्ता जैसे स्टूडेंट्स की सख्त मेहनत से संभव हो सका है। श्रुति ने नृत्य के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनकी जितनी सराहना की जाए, कम है। इस मौके पर श्रुति ने परफार्मेंस भी दी। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का उद्देश्य कला व संगीत के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना है। साथ ही वह इस क्षेत्र में पीएचडी भी करना चाहती हैं। आगे कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए उनकी पहली पसंद विदेशी यूनिवर्सिटी होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें