पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स जपुजी साहिब के सामूहिक पाठ में हिस्सा लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु अर्जुन देव जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में आयोजित जपुजी साहिब के सामूहिक पाठ में हिस्सा लिया। स्कूल के 105 बच्चों ने अपने टीचरों रणजीत कौर, राजदीप कौर और रमनजीत सिंह के साथ इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह, संत बाबा सुखदेव सिंह ने विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों स्टूडेंट्स व टीचरों के साथ इस पवित्र पाठ को किया। स्कूल टीम ने प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर को सिरोपा व शाल भेंट करके सम्मानित किया। अंत में सभी प्रतिभागी स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। बच्चों में प्रसाद भी बांटा गया।