फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागों पर आधारित कीर्तन सुनकर भक्तिरस में डूबे श्रोता

Mon, 25 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में सुनाद प्रोग्राम दौरान कीर्तन करते हुए स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के गुरमत संगीत के सभी विभागों की ओर से गुरमत संगीत भवन में ‘सुनाद’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरमत संगीत विभाग के एमए के स्टूडेंट्स ने रागों पर आधारित कीर्तन की पेशकारी दी। स्टूडेंट्स ने राग जैतसरी में बंदिश लोडींदरा साजन, जैजावंती में रे मन कौन गत होई है तेरी और छात्रा अमनप्रीत कौर, कुलदीप कौर, गोपाल कौर, सांवरी सुगंध और नवजोत कौर ने विभिन्न रागों में बंदिशों का गायन किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर मंच संचालक डा. कंवलजीत सिंह ने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स और पंजाब के कलाकारों को मंच मुहैया कराने के लिए और पीयू में संगीतमय माहौल बनाने के लिए सुनाद प्रोग्राम की शुरुआत की थी, जो निरंतर जारी है। इस मौके पर डा. वरिंदर कौर, अमनदीप सिंह, डा. अमरिंदर सिंह, जतिंदर सिंह मट्टू, डा. हरमिंदर कौर, जसबीर सिंह जवदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें