फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा अध्यापक कभी सेवामुक्त नहीं होता : वीसी

Tue, 05 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आयोजित समागम में सेवामुक्त अध्यापकों को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के आर्ट्स आडिटोरियम में मंगलवार को साल 2015 में सेवामुक्त हुए 15 प्रोफेसरों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीसी डा. जसपाल सिंह ने इन सभी सेवामुक्त हुए अध्यापकों को सम्मान चिह्न देकर नवाजा।
विज्ञापन

सेवामुक्ति को जिंदगी का एक मील पत्थर बताते हुए वीसी ने कहा कि एक अच्छा अध्यापक अपनी जिंदगी में कभी सेवामुक्त नहीं होता है, क्योंकि वे किसी न किसी तरह से अकादमिक या विधिवत गतिविधियों के साथ जुड़ा रहता है। उन्होंने सभी अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने नैक की ओर से यूनिवर्सिटी को ए ग्रेड दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। जिन सेवामुक्त अध्यापकों को सम्मानित किया गया, उनमें डा. एमआईएस सग्गू, डा. जेएस पसरीचा, डा. एनएस अत्री, डा. जगतार सिंह, डा. दलबीर बाजवा, डा. सुनीता धीर, डा. शंकुतला गुप्ता, डा. नवजीत जौहल, डा. परवीन बलगीर, डा. एसएमएस चाहल, डा. सतीश वर्मा, डा. मनमोहन सिंह, डा. मनजीत कौर, डा. कुलविंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें