फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगत दर्शन में वित्त मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Tue, 05 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर के हलका लहरागागा में संगत दर्शन दौरान लोगों की समस्याएं सुनते वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने हलका लहरागागा के विभिन्न गांवों में संगत दर्शन प्रोग्राम दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने हलके के गांवों के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया।रामपुरा जवाहरवाला, गोबिंदपुरा जवाहरवाला, बखौरा खुर्द, बखौरा कलां तथा लहल कलां आदि गांवों में संगत दर्शन के दौरान संबोधित करते हुए ढींढसा ने कहा कि संगत दर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याएं जानना और उनका समाधान करना है।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए। इसके साथ ही बकाया कार्यों को भी पहल के आधार पर हल करने की अधिकारियों को हिदायत की। ढींढसा ने कहा कि गेहूं खरीद को सुचारु ढंग से चलाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि किसानों को मंडियों में कोई परेशानी न हो। खरीद प्रबंधों में किसी भी अधिकारी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रामपाल सिंह बहणीवाल, प्रीतमहिंदर सिंह, छज्जू सिंह, बरिंदर गोयल, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, एसडीएम नवरीत कौर सेखो, महीपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें