पटियाला में मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर की अगुवाई में कराई जा रही अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियनशिप में मेजबान पीयू पटियाला और अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई ने सेमीफाइनल जीत लिए। अब फाइनल में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा।
पहले सेमीफाइनल मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली को 87-62 अंकों के हराकर फाइनल में जगह बनाई। पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से दिलदार सिंह ने 13, गुरइकबाल सिंह ने 11 और अभि कुमार ने 11 अंक बनाकर अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान डाला। जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के लिए सागर ने 13, अबुदेह ने 11 और भुपिंदर ने 9 अंक बटोरे।
दूसरे सेमीफाइनल में अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई ने मद्रास यूनिवर्सिटी को 98-85 के साथ हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। इस मैच में अन्ना यूनिवर्सिटी के लिए एम हरीश ने 14, मुइन ने 15 और ई अनाथराज ने आठ अंक बनाकर अपनी टीम को विजेता बनाने में बड़ा योगदान डाला। मद्रास यूनिवर्सिटी के लिए विजय ने 12, कप्तान अरविंद ने 10 और संदीप ने आठ अंकों का योगदान डाला।