फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम ने जीता फुटबाल का फाइनल मुकाबला

Tue, 21 Feb 2017 03:37 PM IST
संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में विजेता टीम के सदस्यों के साथ मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यंग फुटबाल क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट स्थानीय ओलंपिक स्टेडियम में करवाया गया। इसमें पंजाब व हरियाणा की 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सुनाम व हरियाणा के शंकरपुरा की टीम में हुआ। इसमें सुनाम की टीम विजयी रही। 
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में मां चिंतपूर्णी सेवा समिति के अध्यक्ष राजिंदर गोयल, सदस्य संदीप कुमार, रजनीश कुमार व अनिल कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। संस्था के सदस्यों ने सुनाम टीम के होनहार खिलाड़ी सर्बजीत सिंह को गोद लेने की घोषणा की।

सर्बजीत यहां के आदर्श स्कूल का दसवीं का छात्र है, लेकिन गरीब होने के कारण अपने खेल को निरंतर जारी नहीं रखा पा रहा है। सर्बजीत कई बार नेशनल स्तर पर जूनियर मुकाबले खेल चुका है।
विज्ञापन


एक बार विदेश स्पेन में खेलने का मौका अवसर मिला था लेकिन गरीबी के कारण स्पेन नहीं जा सका। संस्था ने एलान किया कि सर्बजीत की खेल किट से लेकर, कपडे़ व कहीं भी कोचिंग लेने के दौरान आने जाने का खर्च उनकी संस्था मां चिंतपूर्णी सेव समिति उठाएगी। होनहार बच्चों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर संजीव कुमार, राजू नागर, शेखर कुमार, सोनू पटवारी, सुनील कुमार हाजिर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें