वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि पीआरटीसी को आर्थिक संकट से
उभारने के लिए पिछले एक साल से भी कम समय में वित्त मंत्रालय ने 100 करोड़
रुपये की वित्तीय मदद की है।
आर्थिक मदद को भविष्य में जारी रखा
जाएगा। उन्होंने पीआरटीसी को मालवा क्षेत्र का धूरा बताते कहा कि पब्लिक
सेक्टर के ऐसे विभागों को जीवित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। मालवा में
पीआरटीसी ही लोगों की जरूरतों को पूरा करने में अहम रोल अदा कर रही है।
वीरवार
को सुनाम से दिल्ली, अमृतसर, जालंधर व नैना देवी के लिए पीआरटीसी के लंबे
समय से बंद पडे़ बस के रूटों को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से
बातचीत के दौरान ढींढसा ने ये बातें कहीं। यहां के बस स्टैंड में पीआरटीसी
के वाइस चेयरमैन विन्नरजीत सिंह गोल्डी के नेतृत्व में आयोजित समागम में
ढींढसा ने कहा कि पीआरटीसी, ज्यादातर ऐसे रूटों पर बसें चला रही हैं जिनसे
घाटा पड़ा रहा है लेकिन जनता को इससे फायदा हो रहा है। सुनाम बस स्टैंड के
जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपये मंजूर कर दिए गए हैं।
इस मौके पर पीआरटीसी
के एमडी मनजीत सिंह नारंग, प्रितपाल सिंह हांडा, कांता पप्पा, यादविंदर
निर्माण, दर्शन सिंह, चमकौर सिंह, सुनीता शर्मा, गोपाल शर्मा, सुशील गोयल,
नरेश जिंदल हाजिर थे।