कश्मीर घाटी में शरारती तत्वों ने ट्रेनों पर पथराव कर खिड़कियां, सीटें
तोड़ने के अलावा पीर पंजाल सुरंग में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य यंत्रों
को क्षतिग्रस्त कर दिया।
यही नहीं 26 ट्रेनों में से 17 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यह जानकारी रेल मंडल फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने दी।
डीआरएम
ने बताया कि घाटी में शरारती तत्वों ने ट्रेनों पर पथराव किया। इस कारण
ट्रेनों के शीशे और बोगियों की सीटें तोड़ दीं। इसके अलावा पीर पंजाल सुरंग
में लगे खुफिया कैमरे तक तोड़ दिए।
कश्मीर में रेलवे का करोड़ों
रुपये का नुकसान हुआ है। कश्मीर में रेलवे की संपत्ति को जो नुकसान पहुंचा
है उसे ठीक कराने में काफी समय लगेगा। 17 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेनिंग
स्टाफ रेलवे पुलिस की मदद से ट्रेनें चला रहा है। अब भी कई शरारती तत्व
ट्रेनों की छत पर बैठ कर सफर कर रहे हैं।
डीआरएम अनुज प्रकाश ने
कश्मीर के लोगों से अपील की है कि रेलवे कश्मीर घाटी की संपित्त है, इसे
नुकसान पहुंचाना गलत है। वहां के लोगों से कहा है कि ऐसी घटना को रोकने में
रेलवे की मदद करें।