फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद डा. गांधी अस्पताल में दाखिल

Sun, 15 Jun 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के पटियाला सीट से सांसद डा. धर्मवीर गांधी को रविवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद स्थानीय सिटी हार्ट अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने जांच के बाद पाया कि डा. गांधी के दिल को खून की सप्लाई कम हो गई है। इसकी वजह से आपरेशन करके उनके दिल में स्टेंट डाला गया है। पार्टी के लीडर डा. बलवीर ने बताया कि डा. गांधी की हालत में आगे से सुधार है। जल्द ही उन्हें छुट्टी कर दी जाएगी।

डा. गांधी पिछले कई दिन से दिल्ली में थे। शनिवार को वे वापस पटियाला लौटे थे। रविवार शाम पांच बजे आप की तरफ स्थानीय अमर आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें डा. गांधी ने शामिल होकर अपने सभी वर्करों व कार्यकर्ताओं का चुनाव में उनका पूरी ईमानदारी से साथ देने के लिए धन्यवाद करना था, लेकिन इससे पहले ही डा. गांधी को सीने में तेज दर्द के चलते सिटी हार्ट अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उनके दिल को खून की सप्लाई कम हो गई है। आप के लीडर डा. बलवीर ने बताया कि एंजियोग्राफी करके दिल में स्टेंट डाला गया है। डाक्टरों के मुताबिक डा. गांधी की हालत में आगे से सुधार है। दो-तीन दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। डा. बलवीर ने बताया कि डा. गांधी को पहले भी एक-दो बार दिल में दर्द की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें