फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को तेल डालकर जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद

Fri, 29 Nov 2013 10:12 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री ने घरेलू विवाद की वजह से पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने के दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


साथ ही दोषी पति पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। शंभू थाना पुलिस ने 23 नवंबर 2011 को शंभू के रहने वाले हाकम सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया था। आरोप था कि उसका अपनी पत्नी शलिंदर कौर (38) के साथ अकसर झगड़ा रहता था। शलिंदर ने 23 नवंबर को हाकम सिंह को जीरी बेचने से मना किया, तो उसने गुस्से में आकर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


इलाज के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल कराया गया। बाद में इलाज के दौरान शलिंदर कौर की मौत हो गई। इसके बाद हाकम सिंह के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


आज इस केस की सुनवाई के बाद पुलिस ने हाकम सिंह को दोषी माना और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें