फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रुकवाई जाह्नवी कपूर की शूटिंग, चेतावनी-कृषि कानून रद्द न हुए तो नहीं होने देंगे हिंदी फिल्म की शूटिंग 

Sat, 23 Jan 2021 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में फिल्म की शूटिंग का विरोध करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर किसानों में गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को पटियाला के भूपिंदरा रोड के नजदीक फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग चल रही थी। जैसे ही किसानों को इसका पता चला, वे बड़ी संख्या में शूटिंग स्थल पहुंचे और शूटिंग रुकवा दी। 

विज्ञापन


किसानों के रोष को देखते हुए फिल्म की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और सारी टीम होटल लौट गई। हालांकि किसानों का रोष तब भी नहीं थमा, उन्होंने होटल के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खेती कानून रद्द नहीं होगा, तब तक पंजाब में हिंदी फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।


बताया जा रहा है कि जैसे ही किसानों ने शूटिंग स्थल पर पहुंच नारेबाजी शुरू की, तो फिल्म की टीम ने उनसे बात कर मामले को शांत करने की कोशिश की थी, लेकिन किसान नहीं माने। उनका कहना था कि किसान आंदोलन में किसी फिल्मी हस्ती ने उनका समर्थन नहीं किया है। जबकि ये लोग सफलता की बुलंदियों पर लोगों के कारण ही पहुंचते हैं। क्रांतिकारी किसान यूनियन नेता गुरध्यान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की सुन नहीं रही है। वहीं फिल्मी सितारों ने अब तक किसानों के हक में आवाज बुलंद नहीं की है। इस कारण किसानों में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें