फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए आप तैयार : बुधराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रिंसिपल बुध राम ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की ओर से साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी पूरी है। अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का एलान कर दिया जाएगा। इसके बाद सूबे के 117 विधानसभा हलकों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वह पार्टी की पटियाला शहरी इकाई की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशदिवस को समर्पित व थैलेसीमिया के बच्चों के लिए लगाए गए रक्तदान कैंप में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश से भाजपा का सफाया हो चुका है। कृषि कानूनों को लेकर लोग अकाली दल के खिलाफ हो चुके हैं। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने अब तक के कार्यकाल में लोगों को लूटने के अलावा और कुछ नहीं किया है। पंजाब यूथ विंग सह प्रधान अनमोल गगन मान ने बताया कि 26 जनवरी को आप की सारी लीडरशिप किसानों के साथ दिल्ली ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें