फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में डाक्टरों की कमी नहीं : सेहत मंत्री

Fri, 22 Apr 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर के रणबीर कालेज में लगे अरोग्य सेहत मेले दौरान संबोधित करते हुए सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रणबीर कालेज के परिसर में पांच दिवसीय प्रदेश स्तरीय अरोग्य सेहत मेले का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने किया। इस मौके पर ज्याणी ने कहा कि समाज में सेहतमंद लोगों की कम हो रही दर चिंता का विषय है और हमारे खानेपीने, रहने की आदतों और प्रदूषित वातावरण ने भविष्य को खतरे में डाल दिया है। पत्रकारों से बातचीत करते सेहत मंत्री ने कहा कि राज्य में न तो डाक्टरों की कमी है और न ही नर्सों की। स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। इसकी भर्ती प्रक्रिया जारी रहती है। मेले के पहले दिन साढे़ छह सौ से अधिक लोगों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन करवाई और इस मेले में दवा उत्पादक कंपनियों सहित अन्य विभागों द्वारा पचास के करीब स्टालें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें