फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का रोड शो, एकजुट नहीं हो पाए कांग्रेसी

Mon, 28 Nov 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में रोड शो निकालते पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संगरूर, धूरी, शेरपुर में रोड शो निकाला। कांग्रेसी नेताओं ने शो का स्वागत तो किया लेकिन एक साथ नहीं अलग-अलग। इसे सियासी जानकार कांग्रेस में गुटबंदी होने की नजर से देख रहे हैं।
विज्ञापन


कैप्टन का रोड शो पहले भवानीगढ़ पहुंचा जहां कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इसके बाद यह काफिला संगरूर के पटियाला गेट स्थित फव्वारा चौक में पहुंचा जहां कांग्रेसी नेता सुरजीत सिंह धीमान, मास्टर अजैब सिंह रटौलां, दर्शन सिंह कांगड़ा, पूनम कांगड़ा, राजिंदर दीपा ने स्वागत किया। इसके बाद शहर के बड़ा चौक में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह सीबिया ने अपने समर्थकों के साथ इस रोड शो का स्वागत किया।

इसके बाद यह रोड शो मुख्य बाजार से होते हुए लाल बत्ती चौक पहुंचा जहां कांग्रेसी नेता दमन बाजवा और बरनाला कैचिया में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा बीरकलां ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया। शेरपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां कांग्रेसी नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कैप्टन का अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा छिड़ गई कि अलग-अलग जगहों पर हुए रोड शो के स्वागत ने जहां कांग्रेस की अंदरूनी फूट जगजाहिर कर दी है वहीं यह गुटबाजी आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें