फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की रजामंदी के बिना जेल तोड़ना नामुमकिन: कैप्टन

Mon, 28 Nov 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिनदहाड़े नाभा जेल तोड़े जाने की घटना के लिए बादल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति का भंडाभोड़ कर दिया है।
विज्ञापन


इससे विधान सभा चुनाव से पहले आतंकवाद के दोबारा सिर उठाने का भय पैदा हो गया है। कैप्टन रविवार को संगरूर में रोड शो करने आए थे। कैप्टन ने कहा कि कैसे गैंगस्टर कड़ी सुरक्षा वाली जेल में आए और एक खुंखार खालिस्तानी आतंकवादी व अन्य कैदियों को लेकर फरार हो गए। यह उच्च स्तर पर मिलीभगत की तरफ इशारा करता है। 

उन्होंने कहा कि दस आतंकवादी मामलों में आरोपी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के मुखी हरमिंदर सिंह मिंटू को छुड़वाना साफ तौर पर इशारा करता है कि यह सरहद पार से पंजाब में दोबारा आतंकवाद पैदा करने के लिए की गई कोशिश है। कैप्टन ने उक्त घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि खालिस्तानी आतंकवादियों को सरहद पार लाहौर से पाकिस्तान सरकार से समर्थन मिलता है जो पंजाब में अशांति फैलाने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें