फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी ताइकवांडो चैंपियनशिप में पीयू टीम रनरअप

Fri, 25 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी ताइकवांडो चैंपियनशिप की रनरअप ट्राफी हासिल करते हुए। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी ताइकवांडो चैंपियनशिप में पंजाबी यूनिवर्सिटी की पुुरुष वर्ग की टीम बढ़िया प्रदर्शन करते हुए रनरअप रही है। इस चैंपियनशिप में देश भर की यूनिवर्सिटियों से पुरुष व महिला वर्ग की 100 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस चैंपियनशिप का आयोजन अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में किया गया था।
विज्ञापन


कोच सतविंदर सिंह की देखरेख में तैयार की इस टीम ने चैंपियनशिप में तीन गोल्ड, दो सिल्वर और तीन कांस्य पदक हासिल किए। कोच सतविंदर सिंह ने बताया कि सुनील कुमार ने 54 किलोग्राम में गोल्ड, अनुराग कपूर ने 58 किलोग्राम में गोल्ड, पी आनंद ने 87 किलोग्राम में गोल्ड, मनजोत सिंह ने 74 किलोग्राम में सिल्वर, महिराज सिंह ने 87 किलोग्राम में सिल्वर, सरवना कुमार ने 68 किलोग्राम में कांस्य, परमजीत कौर ने 73 किलोग्राम में कांस्य, रूपिंदरजीत कौर ने 62 किलोग्राम में कांस्य मेडल हासिल किया। पंजाबी यूनिवर्सिटी पुरुष टीम ने 68 प्वाइंट हासिल करके इस चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें