राजपुरा के निजी स्कूल के बाहर रोष धरना लगाते पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य।
- फोटो : amarujala
पेरेंट्स एसोसिएशन की तरफ से चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली व प्रधान पवन मुखेजा की तरफ से कोर्ट रोड आईसीएल फाटक के नजदीक स्थित एक निजी स्कूल के खिलाफ गेट के सामने धरना दिया गया। धमौली व मुखेजा ने बताया कि स्कूल प्रशासन यह दावा करता है कि इसे सर्वशिक्षा अभियान के तहत चलाया जा रहा है, लेकिन स्कूल मैनेजमेंट नियमों को ताक पर रखकर अभिभावकों को लूट रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत शिक्षा विभाग व प्रशासन को की जा रही है प्रशासन से मांग की जाएगी कि नियमों के विपरीत चलने वाले स्कूलों पर कार्रवाई कर समाज को लूट से बचाया जाए।
बच्चों से पूरे वर्ष के लिए ट्रांसपोर्ट के पैसे लिए जाते हैं जबकि एक वर्ष में दो महीने बच्चों को छुट्टी होती है। यह धरने लगातार जारी रहेंगे। जो भी स्कूल प्रबंधक नियमों के विपरीत व अभिभावकों को लूटने का कार्य करेगा उसके खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा और उसकी शिकायत बड़े अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी राजपुरा प्रभारी गुरप्रीत धमौली, नीना मित्तल, शरनजीत जोगीपुर, जसबीर सिंह चंदूआ, प्रमोद कुमार, महिंद्र सिंह, गोल्डी मठियाड़ा, उजागर सिंह नंडियाली, सुखदेव सिंह, काली मुखेजा, सतपाल, नरदेव सिंह, इस्लाम मोहमद, जोगिंद्र सिंह, कीरत सिंह सेहरा, सुनील मुंजाल, दिनेश मुखेजा मौजूद थे।