फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे अभिभावक, जाम लगाया

Tue, 29 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
निजी स्कूलों द्वारा बच्चों के अभिभावकों से नाजायज फीसें वसूलने के रोष में मंगलवार को भवानीगढ़ में बच्चों के अभिभावक सड़कों पर उतर आए। गुस्साए अभिभावकों ने संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर अमरीक सिंह, गुरविंदर सग्गू, पूर्ण सिंह ग्रेवाल, प्यारा सिंह, छज्जू सिंह, रिंकू गोयल ने कहा कि भवानीगढ़ शहर तथा क्षेत्र के गांवों में निजी स्कूल अभिभावकों से बेतहाशा नाजायज फीसें वसूल करके उनसे लूट की जा रही है। स्कूल वाले फीस, फंड, वर्दी, पुस्तकें आदि के जरिए उनकी आर्थिक लूट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को मैनेजमेंटों ने व्यापार के अड्डे बना रखा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्कूल वाले अभिभावकों की मुश्किलें सुनने के बजाए उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह बाजवा, अवतार सिंह और नरवेद सिंह ने अभिभावकों के संघर्ष का समर्थन किया। भवानीगढ़ के नायब तहसीलदार गुरनाम सिंह ने धरनाकारियों से मांग पत्र लेते हुए उनकी मांगों को पंजाब सरकार और जस्टिस अमर दत्ता कमेटी को भेज देने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें