फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : बिजली की मांग घटते ही कोयला बचाने के लिए पावरकॉम ने बंद कीं दो यूनिट, 2025 मेगावाट आई मांग में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार दोपहर को तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से बिजली की मांग में गिरावट दर्ज की गई। पावरकॉम ने तुरंत कोयला बचाने के लिए अपने रोपड़ व लहरा मुहब्बत थर्मल प्लांटों की दो यूनिटों को बंद कर दिया।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह जहां पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 9025 मेगावाट दर्ज की गई, वहीं दोपहर को तेज बारिश के चलते मांग में एकदम से गिरावट आ गई। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से पहले चली तेज आंधी के कारण बिजली सप्लाई संबंधी हजारों की संख्या में शिकायतें विभिन्न जिलों से पावरकॉम के पास पहुंचीं।
पंजाब में बुधवार को सुबह करीब 9 बजे बिजली की अधिकतम मांग 9025 मेगावाट दर्ज की गई। दोपहर को तापमान में गिरावट के चलते बिजली की मांग घटकर 7000 मेगावाट रह गई। मांग में 2025 मेगावाट की एक बड़ी गिरावट देखने को मिली। गौरतलब है कि रोपड़ थर्मल प्लांट की 210 मेगावाट की एक यूनिट मंगलवार को कोयले की कमी के चलते बंद करनी पड़ी थी। निजी में तलवंडी साबो की 660 मेगावाट की एक और गोइंदवाल की 270 मेगावाट की एक यूनिट पहले से ही बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

15 में से पांच यूनिट बंद
अब पंजाब के पांचों थर्मल प्लांटों की कुल 15 यूनिटों में से पांच यूनिट बंद पड़ गई हैं। बुधवार को पावरकॉम को रोपड़ व लहरा से 822 मेगावाट, राजपुरा, तलवंडी साबो व गोइंदवाल थर्मलों से 2425 मेगावाट, हाइड्रो से 279 मेगावाट समेत अन्य स्रोतों से कुल 3664 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई। शहरों में करीब पौने दो घंटे और गांवों में तीन घंटे के कट लगे। खराब मौसम के कारण बिजली सप्लाई संबंधी पंजाब भर से 26064 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 15592 शिकायतों का खबर लिखे जाने तक निपटारा भी कर दिया गया था।
गोइंदवाल में दो दिन का कोयला शेष
बुधवार को 92 फीडर दो घंटे तक के लिए, 62 फीडर दो से चार घंटे के लिए, 9 फीडर चार से छह घंटे के लिए और एक फीडर छह घंटे से ज्यादा समय के लिए डाउन रहा। बुधवार को भी थर्मलों में कोयले का संकट बना रहा। रोपड़ में पांच, लहरा मुहब्बत में तीन, तलवंडी साबो में छह, राजपुरा में 20 और गोइंदवाल में दो दिन का कोयला शेष रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें