फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम में 22 हजार से अधिक आवेदन

Tue, 08 Dec 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में जिले के 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस योजना के अंतर्गत राशि की अदायगी विद्यार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन प्रणाली से की जाती है।
विज्ञापन


डीसी वरुण रूजम ने बताया कि जिले में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अनुसूचित जाति के  उम्मीदवारों को टाइपिंग और स्टेनोग्राफी का प्रशिक्षण देने के लिए हाल ही में एक पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें 25 विद्यार्थी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं और यह पाठ्यक्रम अगस्त 2016 को पूरा होगा।

वित्तीय साल 2014-15 के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित 19 हजार 248 विद्यार्थियों ने सरकार के आशीर्वाद पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से 17 हजार 704 विद्यार्थियों को ऑनलाइन अदायगी की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने वाले आवेदक अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो और पंजाब राज्य का मूल निवासी हो। पोस्ट मैट्रिक कक्षाओं जैसे ग्यारहवीं और बारहवीं, डिप्लोमा या डिग्री पाठ्यक्रम, मास्टर डिग्री और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता होना चाहिए।

योजना के तहत आवेदक को नॉन-रिफंडेबल कम्पल्सरी फीसों की प्रति पूर्ति की जाती है और पाठ्यक्रम के ग्रुप मुताबिक हॉस्टलर को 380 से 1200 रुपये तक का और डे स्कॉलर को 230 से 550 रुपये तक का प्रति महीना रखरखाव भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें