फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: खो-खो में पोलो ग्राउंड, वाॅलीबॉल में रणबीरपुरा की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-दो के तहत पांच ब्लाॅक में हुए दिलचस्प मुकाबले, 5000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-दो के तहत पांच ब्लॉक के खेल मुकाबलें आयोजित किए गए। इनमें 5000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह ने बताया कि पटियाला शहरी ब्लाक में खो-खो गेम में अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में पोलो ग्राउंड की टीम ने पहला, वजीदपुर ने दूसरा और रामगढ़ (डकाला) की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अंडर-14 लड़के वर्ग में रामगढ़ की टीम ने पहला, वजीदपुर ने दूसरा व डकाला ने तीसरा, अंडर-17 लड़के में पोलो सेंटर ने और लड़की में वजीदपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाॅल गेम में अंडर-14 लड़के में रणबीरपुरा की टीम ने पहला स्थान, वजीदपुर ने दूसराा व पोलो ग्राउंड की टीम ने तीसरा स्थान, अंडर-17 वॉलीबॉल में पोलो ग्राउंड ने पहला, सिविल लाइन ने दूसरा व बुड्ढा दल स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से लड़कियों के वर्ग में अंडर-21 में पोलो ग्राउंड की टीम ने पहला, जीसीजी टीम ने दूसरा और रणबीरपुरा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में पोलो ग्राउंड की टीम ने पहला, रणबीरपुरा ने दूसरा और ओपीएल टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नाभा ब्लाक में एथलेटिक्स गेम में 200 मीटर, 1500 मीटर इवेंट में आयुवर्ग 31-40 में हरविंदर सिंह ने पहला, वैद सिंह ने दूसरा और ब्लाक राजपुरा में फुटबॉल गेम में अंडर-17 लड़कों में मुक्त पब्लिक स्कूल की टीम ने स्मार्ट माइंड स्कूल की टीम को 1-0 के साथ हराया। बॉलीबॉल गेम में अंडर-21 लड़के में महिंदरगंज स्कूल की टीम ने स्कालर स्कूल को हराया। ब्लॉक पातड़ां में सर्कल स्टाइल कबड्डी अंडर-14 लड़की में सरकारी स्कूल बादशाहपुर ने पहला, आदर्श पब्लिक स्कूल शुतराणा ने दूसरा, सरकारी स्कूल शेरगढ़ ने तीसरा, अंडर-17 लड़की में आदर्श स्कूल शुतराणा ने पहला, सरकारी स्कूल बादशाहपुर ने दूसरा व सरकारी स्कूल करीमनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 लड़की में पब्लिक स्कूल पातड़ां ने पहला, आदर्श स्कूल शुतराणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि घन्नौर ब्लाक के मुकाबले छह से आठ सितंबर तक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें