फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार: पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ले रहा था एक लाख रिश्वत, झूठे केस में फंसाने की दी थी धमकी

Tue, 29 Oct 2024 05:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस का घूसखोर अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। विजिलेंस ने पुलिस इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। पंजाब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को एक रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) पटियाला में बतौर इंचार्ज कार्यरत है।  

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी को पूजा, निवासी गांव रोहटी पुल, तहसील नाभा, जिला पटियाला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त इंस्पेक्टर उसके पिता को तीन लाख रुपये की रिश्वत न देने की सूरत में उन्हें झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकियां दे रहा था। सौदा 1.50 लाख रुपये में तय हुआ। उक्त पुलिस कर्मी ने रविवार को 50 हजार रुपये रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ले लिए थे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त पुलिस कर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें