फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला के आवास पर विजिलेंस की दबिश, दो घंटे तक संपत्तियां खंगाली

Tue, 06 Jun 2023 07:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

विजय इंदर सिंगला को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है। विजयइंद्र सिंगला ने 2020 में शिरोमणि अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींडसा को हराकर संगरूर लोकसभा चुनाव भी जीता था।
विज्ञापन
पटियाला में पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला के घर के बाहर खड़ी विजिलेंस की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजयइंद्र सिंगला के पटियाला स्थित आवास पर मंगलवार को विजिलेंस ने दबिश दी। सिंगला पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप हैं। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने घर के अलावा उनकी एक कॉमर्शियल संपत्ति समेत अन्य कीमती सामान की जांच की। इनकी कीमतों का आकलन किया गया। करीब दो घंटे तक विजिलेंस की यह रेड चली। इससे पहले 21 मार्च को भी विजिलेंस ने सिंगला से संगरूर में पूछताछ की थी।

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे ही विजिलेंस की टीम दबिश देने विजयइंद्र सिंगला के पटियाला के शाही समाधां स्थित आवास पर पहुंची। रेड के दौरान न तो किसी को घर के अंदर आने दिया गया और न ही किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई। विजयइंद्र सिंगला पूर्व कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी और शिक्षा मंत्री रहे हैं। पंजाब में आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगातार कांग्रेस नेताओं पर विजिलेंस शिकंजा कस रही है।

इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां और सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप में मामले दर्ज हो चुके हैं। सिंगला को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है। विजयइंद्र सिंगला ने 2020 में शिरोमणि अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींडसा को हराकर संगरूर लोकसभा चुनाव भी जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें