फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने रेड कर मालकिन, मैनेजर समेत 11 को धरा

Thu, 09 Mar 2023 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पुलिस को सूचना मिली कि एसएसटी नगर में रमनदीप कौर ने एक स्पा सेंटर खोला हुआ है। जिसमें माही बतौर मैनेजर काम करती है और मलकीत सिंह बाहर से ग्राहक लेकर आता है। रमनदीप कौर केस में नामजद आरोपी महिलाओं से अपने स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का व्यवसाय कराती है।
विज्ञापन
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के पॉश इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का अड्डा चलाया जा रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड कर मौके से 11 आरोपियों को काबू किया है। इनमें स्पा सेंटर की मालकिन और वहां की मैनेजर भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ थाना लाहौरी गेट में विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेड के दौरान पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर की मालकिन रमनदीप कौर निवासी ग्रीन पार्क कालोनी, स्पा सेंटर की मैनेजर माही निवासी पटियाला, मलकीत सिंह निवासी गांव बहल, हितेश ढींडसरा निवासी संगरूर के अलावा सात महिलाओं को काबू किया। 

पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर अपनी पुलिस पार्टी के साथ राजपुरा रोड पर पुरानी चुंगी के नजदीक मौजूद थीं। इसी बीच सूचना मिली कि पटियाला के पॉश इलाके एसएसटी नगर में रमनदीप कौर ने एक स्पा सेंटर खोला हुआ है। जिसमें माही बतौर मैनेजर काम करती है और मलकीत सिंह बाहर से ग्राहक लेकर आता है। मालकिन रमनदीप कौर केस में नामजद आरोपी महिलाओं से अपने स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का व्यवसाय कराती है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर रेड करके मौके से सभी आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें