फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही सहन नहीं होगी : वित्त मंत्री

Sun, 16 Oct 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने दावा किया कि धान की अदायगी 24 घंटे भीतर हो रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया व केंद्र सरकार ने धान अदायगी के लिए जरूरत के मुताबिक लिमिट जारी कर दी है। 
विज्ञापन


यहां की नई अनाज मंडी में धान के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को इस संबंधी कड़े आदेश दिए गए हैं। ढींढसा ने कहा कि राज्य की आर्थिकता खेती पर निर्भर है। इस बार धान का झाड़ ज्यादा आने की उम्मीद है जिससे पंजाब का हरेक वर्ग राहत महसूस करेगा। 

बाद में उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचकर किसानों, आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि सूखे धान की खरीद तुरंत की जाए और किसानों को नमी की जांच करने वाले मीटर से रीडिंग दिखाई दाए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर अमनवीर चैरी, प्रीतपाल सिंह हांडा, राजिंदर बबली, शंकर बंसल, घनश्याम कांसल, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, एसएसपी प्रीतपाल सिंह थिंद, एसपी जगतप्रीत सिंह हाजिर थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें