फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरां ते वार अभियान : 500 ठिकानों पर की रेड, 175 व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने शनिवार को राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने गैंगस्टरों के सहयोगियों के 500 ठिकानों पर रेड की। इस दौरान 175 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और एक हथियार भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

171 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने नौ भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ा। नशे के विरुद्ध अभियान में 122 तस्कर गिरफ्तार किए गए। उनके पास से 2.2 किलोग्राम हेरोइन और 7.2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। साथ ही 225 किलोग्राम भुक्की और 6,622 नशीली गोलियां भी मिलें। पुलिस ने 2,000 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की। 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर उपचार के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें