राजपुरा। बहावलपुरी समाज के पदाधिकारी और अलग-अलग मोहल्ले के मुखिया रविवार रात्रि अपने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा को समर्थन देने के लिए मंच पर एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सूदा, राजपुरा प्रत्याशी जगदीश जगा ने सभी मुखियों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित करते हुए उन्हें बनता मान-सम्मान दिलवाने की बात कही।
बहावलपुरी समाज के मुखी प्रवीन बब्बर, मनोहर लाल थरेजा, भगवान दास मोंगिया सहित सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने कहा कि उन्होंने भाजपा के समर्थन का इसलिए फैसला लिया है कि भाजपा ने हमारी बिरादरी का मान बढ़ाया है और बहावलपुरी समाज के लोकल व्यक्ति को राजपुरा से प्रत्याशी बनाकर हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस समय बहावलपुरी समाज की नींव मजबूत करने के लिए लोकल उम्मीदवार की बहुत जरूरत थी। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही है जिसने हमारी पीड़ा को देखा अन्यथा सभी पार्टियों ने आम आदमी पार्टी दिल्ली, कांग्रेस समाना व अकाली दल ने मुक्तसर के प्रत्याशियों को राजपुरा से चुनाव लड़ा हमारी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह जगदीश जगा की जीत यकीनी बनाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे ताकि बिरादरी का नाम देश भर में ऊंचा हो सके।
जगा ने कहा कि चुनावों में झूठे केसों, शराब की फैक्ट्रियों, अवैध कब्जों के साथ-साथ गैरकानूनी तौर पर किए कामों के कारण जनता कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार बैठी है। राजपुरा में कांग्रेस के विधायक ने जनता को सिर्फ दर्द दिया है और डरा धमकाकर केवल पर्चे दर्ज करवाए हैं व्यापारियों के साथ जनता को भी हर तरह की सुरक्षा दी जाएगी क्योंकि कोई भी अधिकारी किसी को तंग नहीं कर पाएगा। भाजपा द्वारा जनता को स्वच्छ प्रशासन मुहैया करवाया जाएगा। जगा ने भावुक अपील करते हुए कहा कि जनता के पास लोकल प्रत्याशी के तौर पर यह अंतिम अवसर है।