पटियाला। जिले में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। मंगलवार को 909 लोग संक्रमित हुए, जबकि दो की मौत हुई है। संक्रमितों में नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के चार खिलाड़ी शामिल रहे।
सिविल सर्जन डॉ. प्रिंस सोढ़ी ने बताया कि 3352 रिपोर्टों में से 909 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पटियाला शहर से 609, नाभा से 32, समाना से 22, राजपुरा से 61, ब्लॉक भादसों से 33, कौली से 47, हरपालपुर से 24, दूधनसाधां से 30, शुतराणा से 25 व बाकी मामले अन्य जगहों से हैं।
जिले में कोविड संक्रमित मामलों की संख्या 54,919 हो गई है। सक्रिय केस 4468 हैं। मंगलवार को जिले में दो और लोगों की जान जाने के साथ मौतों की कुल संख्या 1374 हो गई है। सेहत विभाग की टीमों ने मंगलवार को करीब 2876 सैंपल लिए हैं। अब तक 11,21,150 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1879 की रिपोर्ट आना बाकी है।