फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : सीएम जिले में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के संकेत... गांव अचल में एक साथ नौ लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। मुख्यमंत्री के जिले में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के संकेत मिल रहे हैं। नाभा के गांव अचल में एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत कुल 9 कोरोना पाजीटिव केस आ गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए गांव को सील कर दिया है। वहीं बड़े स्तर पर गांव में मुहिम चलाते हुए 100 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

उधर, कोरोना के कई केस आने के बाद गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है। इससे पहले जिले के गांव इछेवाल और गांव हिरदापुर में भी एक साथ काफी पाजीटिव केस आने के बाद इन गांवों को भी सील किया गया है।
सेहत विभाग से डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि नाभा के गांव अचल का एक 65 साल का बुजुर्ग रिश्तेदारी में किसी समागम में गया था। वापस आने पर उसे बुखार व खांसी की शिकायत हुई। सैंपलिंग न कराने कारण वह घर के बाकी सदस्यों और गांव वालों के संपर्क में आता रहा। इस कारण उसके परिवार के सात लोग तो कोरोना पाजीटिव हो गए, वहीं पड़ोस के दो और लोग भी संक्रमित हो गए। बुजुर्ग के परिवार के चार बच्चे भी संक्रमितों में शामिल हैं। बुजुर्ग फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि बाकी होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव को सील कर दिया गया है। वहीं वीरवार को गांव में 100 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट रात तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे पहले जिले के गांव इछेवाल में 11 और गांव हिरदापुर में 14 कोरोना पाजीटिव केस पाए गए हैं। इसके बाद इन गांवों को भी सील करके संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें