पटियाला पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ छेड़ी मुहिम तहत गुरुवार को छठे दिन भी बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर लाहन व अवैध शराब व एक चालू भट्ठी बरामद की है। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि गुरुवार को अवैध शराब व तस्करों के खिलाफ पटियाला पुलिस ने 12 मामले दर्जकर कुल 530 लीटर लाहन, 191 बोतल शराब, एक चालू भट्ठी बरामद की और 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसएसपी दुग्गल ने बताया कि गुरुवार दोबारा से एसपी जांच हरमीत सिंह हुंदल और डीएसपी (डी) केके पांथे की अगुवाई में सीआईए समाना की टीमों ने कुतबनपुर में छापे मार अमृतपाल सिंह के पास से 150 लीटर लाहन और 25 बोतल अवैध शराब बरामद की। इसी तरह गांव अचराला खुर्द में बलजिंदर कौर से 80 लीटर लाहन बरामद की।
थाना सदर समाना की टीमों द्वारा काला सिंह निवासी गांव मरौड़ी से 50 लीटर लाहन व एक चालू भट्ठी और तीन बोतलें नाजायज शराब बरामद की गई। छोटी कौर निवासी अचराला खुर्द के पास से 100 लीटर लाहन, अमरजीत सिंह निवासी गांव मरौड़ी से 45 बोतलें नाजायज शराब बरामद की और थाना जुल्कां की टीमों ने गांव पठानमाजरा में छापेमार कर भूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर 150 लीटर लाहन बरामद किया
विज्ञापन
थाना त्रिपड़ी पटियाला की पुलिस ने पत्थर पार्क से जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर 36 बोतल शराब बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित थानों की पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें भी शामिल थीं।
होशियारपुर: 400 किलो लाहन से लदी पांच किश्तियां पकड़ीं
पुलिस ने गुरुवार सुबह 4 बजे मंड एरिया बेगपुर और टेरकियाणा में 400 किलो लाहन बरामद कर नष्ट की। वहीं ब्यास नदी को पार करने और अवैध धंधा चलाने वाले तस्करों द्वारा प्रयोग की जाने वाली पांच किश्तियां व अन्य सामान बरामद किया।
डीएसपी दसूहा अनिल भनोट और एसएचओ दसूहा गुरदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार का ऑपरेशन सुबह 4 बजे से शुरू होकर दोपहर दो ढाई बजे तक चला। शराब किसकी थी इस बारे में भी अपने संपर्क सूत्रों को आदेश जारी कर दिए गए हैं । जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध शराब बेचने वाले गुरदासपुर से आकर दसूहा, मुकेरियां व टांडा क्षेत्र में शराब का धंधा करते हैं।
पंजाब-हिमाचल पुलिस की शराब तस्करों पर छापेमारी, तस्कर फरार
पंजाब में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद गुरुवार को पंजाब और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त रूप से पठानकोट के साथ लगते चक्की दरिया, डमटाल और उसके आसपास के इलाके में छापेमारी की। हालांकि, हर बार की तरह दोनों राज्यों की पुलिस भदरोआ से खाली हाथ लौटी। सूत्रों के अनुसार, तस्करों को पहले से छापे के बारे में सूचना मिल चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पठानकोट पुलिस ने हिमाचल पुलिस को साथ लेकर संयुक्त रूप से नशे का गढ़ कहे जाने वाले भदरोआ, डमटाल, चक्की दरिया और आसपास के क्षेत्र में छापामारी की। हालांकि इसकी सूचना नशा तस्करो को पहले से होने के कारण कोई काबू नहीं आ सका। पठानकोट पुलिस से टीम में डीएसपी सिटी राजिंद्र मन्हास, मामून थाना प्रभारी नवदीप शर्मा, थाना 2 प्रभारी देवेंद्र प्रकाश, नंगलभूर थाना प्रभारी व हिमाचल पुलिस समेत 50 कर्मियों ने छापेमारी की।
इंदौरा में 2 चालू भट्ठी, 14 हजार एमएल शराब के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
थाना इंदौरा प्रभारी सुरिन्दर धीमान ने अपनी टीम सहित कई गांवों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने उल्हेड़ियां में दो चालू भट्ठियां और 14 हजार मिलीलीटर देसी शराब सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी रत्नो देवी और चेतना देवी को एक-एक चालू भट्ठी और शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
पठानकोट: 76,500 मिली शराब के साथ दो गिरफ्तार
पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार व्यक्ति और महिला को 76,500 मिली शराब के साथ पकड़ा है। सुजानपुर पुलिस ने गांव शहर छन्नी निवासी गीता से 60 हजार एमएल और सदर पुलिस ने परमानंद निवासी स्कूटी सवार अवतार से साढ़े 16 हजार एमएल शराब बरामद किया।
सुजानपुर थाने में तैनात एएसआई शाम लाल ने गांवशहर छन्नी मोड़ नहर के किनारे झाड़ियों में छिप कर शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार किया। जब उसके पास रखे दोनों कैनों की जांच की गई तो उनमें से 60 हजार एमएल शराब बरामद की गई। इसी तरह सदर थाने में तैनात एएसआई शिव कुमार ने गांव कौशल के पास नाका लगाकर स्कूटी आ रहे व्यक्ति को साढ़े 16 हजार एमएल अवैध शराब के साथ पकड़ा। सदर थाने में परमानंद निवासी अवतार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
तरनतारन: भारी मात्रा में अवैध शराब और चालू भट्ठियां की पकड़ी
पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब, लाहन, चालू भट्ठियां बरामद की हैं। एसएसपी धुर्मन निंबले ने बताया कि तरनतारन पुलिस ने इस संबंध में 16 केस दर्जकर कई लोगों को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है।
गांव घडका निवासी करण सिंह को 30000 मिली लीटर अवैध शराब, गांव जिओ वाला निवासी परमजीत सिंह को 400 किलो लहान, गांव नाली निवासी तरसेम सिंह को 100 लीटर लाहन, एक चालू भट्ठी, 937 मिली लीटर अवैध शराब, गांव कला निवासी सरवन सिंह को 6000 मिलीलीटर अवैध शराब गिरफ्तार किया है।
तरनतारन निवासी दिलीप कुमार को 18000 मिली लीटर अवैध शराब, गांव करीम पुरा निवासी जयमल सिंह को 6930 मिलीलीटर अवैध शराब, गांव खैर दीन के निवासी निशान सिंह को 15000 मिली लीटर अवैध शराब, गांव सुबा वडिंग सिंह निवासी सरवन सिंह को 6750 मिलीलीटर अवैध शराब, गांव कैरों निवासी अमृतपाल सिंह को 6750 मिली लीटर अवैध शराब, भीखीविंड निवासी बलविंदर सिंह को 18750 मिलीलीटर अवैध शराब,
अजनाला निवासी गुरजीत सिंह को 15000 मिली लीटर अवैध शराब और शुक्रचक निवासी अवतार सिंह को एक चालू भट्ठी, 40 किलो लहान एवं 3750 मिली लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी धुर्मन निंबले ने कहा कि जिला तरनतारन की पुलिस अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसने और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए दिन रात एक कर रही है।