फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच शुरू, बटाला में पांच आरोपियों को जेल भेजा गया

Thu, 06 Aug 2020 06:27 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते जालंधर डिवीजन के कमिश्नर राजकमल चौधरी।
विज्ञापन

जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नियुक्त किए गए जालंधर डिवीजन के कमिश्नर राज कमल चौधरी ने पुलिस, प्रशासनिक और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। वीरवार दोपहर अमृतसर के बचत भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मामले में शामिल हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ क्यों न जुड़ा हो, जांच के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। मामले में कहां लापरवाही हुई है, किसने लापरवाही की है, इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सरकार ने उन्हें 21 दिन का समय दिया है, वह जांच के दौरान दूध का दूध व पानी का पानी कर देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस जांच में पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी मुख्य हिस्सा होंगे। दोनों विभागों के पास अवैध शराब रोकने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वाह किस प्रकार किया जाता है, इसकी भी वह जांच करेंगे। उन्होंने आबकारी विभाग के संयुक्त कमिश्नर से प्रदेश में चल रही शराब की डिस्टिलरियों, वहां तैयार होने वाली शराब व अन्य उत्पादों जैसे इथेनोल और मिथाइल के विवरण प्राप्त किए।

बीते दो वर्षों में इन डिस्टिलरियों में कितनी शराब और अन्य पदार्थ तैयार हुई, कहां-कहां बेचे गए, इन डिस्टिलरियों में आबकारी विभाग के कौन-कौन अधिकारी तैनात थे। जिन गांवों में मौतें हुई, वहां कौन से इंस्पेक्टर तैनात थे। इन डिस्टिलरियों में तैयार होने वाली स्पिरिट को कैसे बाहर भेजा जाता था। शराब तैयार करने वाले बॉटलिंग प्लांट के बारे में भी उन्होंने विस्तृत जानकारी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की मांगी रिपोर्ट

जालंधर डिवीजन के कमिश्नर राजकमल चौधरी ने बैठक में उपस्थित तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई जांच, बरामद हुए सामान व कौन-कौन लोग इस कांड में गिरफ्तार किए गए है, उसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अब तक दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी व जांच के लिए अपनाई गई विधि के बारे में भी बातचीत की।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पीड़ित परिवारों के बयान व ग्रामीणों के बयानों की कॉपियां प्राप्त की। चौधरी ने पंजाब सरकार द्वारा मई में नशे के विरुद्ध शुरू किए अभियान के दौरान थानों में तैनात अधिकारियों ने क्या-क्या किया, इसकी भी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बेचने वाले निचले स्तर स्तर के आरोपियों के साथ-साथ हर जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी। जांच के दौरान वह प्रभावित परिवारों व ग्रामीणों से भी मिलेंगे। मारे गए जिन लोगों के पोस्टमार्टम नहीं करवाए गए, उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।

बटाला: जहरीली शराब कांड के पांचों आरोपियों को भेजा जेल
जहरीली शराब कांड से संबंधित पांचों आरोपियों को गुरदासपुर जेल भेज दिया गया है। थाना सिटी के एसएचओ टीपी सिंह ने वीरवार देर शाम बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था जहां से कोर्ट ने चार दिन का पुलिस रिमांड दिया था। चार दिन के बाद वीरवार को पुलिस ने उक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट के निर्देशों के तहत त्रिवेणी, राजन, जोनी, दर्शना और हीराज को जेल भेज दिया है। इस कांड में पहले तो पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन बाद में सात लोगों को नामजद कर पांच को गिरफ्तार कर लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें