सिद्धू के आवास पर लंच में ये कांग्रेसी नेता पहुंचे
शुक्रवार को सिद्धू की पटियाला स्थित आवास पर रखे लंच में पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, उनके पति व पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा, समाना से पूर्व विधायक रजिंदर सिंह, राजपुरा से पूर्व विधायक हरदियाल कंबोज, भदौड़ से पूर्व विधायक पिरमल सिंह, पूर्व राज्यसभा मेंबर शमशेर सिंह दूलों, हलका सन्नौर इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह हैरीमान, बस्सी पठाना से पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, अमरगढ़ से पूर्व विधायक सुरजीत धीमान, बटाला से पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी, अमृतसर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील दत्ती, जंडिआला से पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी, जालंधर से पूर्व विधायक महिंदर सिंह केपी, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी व दविंदर गुबाइया, बंगा से पूर्व विधायक तिरलोचन सिंह, शामचौरासी से पूर्व विधायक संतोष चौधरी, पूर्व कांग्रेसी मेयर विष्णु शर्मा समेत कईं कांग्रेसी नेता पहुंचे।
मीडिया से बात करते मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि इस समय सिद्धू से बड़ी कोई तोप नहीं है, इसलिए प्रधानगी के लिए वह ही सबसे योग्य हैं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी सिद्धू के हक में ही बोलते उन्हें प्रधान पद पर लगाए जाने की वकालत की। पूर्व राज्य सभा सदस्य शमशेर सिंह दूलों ने कहा कि इस समय कांग्रेस को बचाने की जरूरत है, इस विषय पर ही बात करने के लिए वह लोग पहुंचे हैं।
सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हुए सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने पटियाला के कस्बा सन्नौर में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ हुई मारपीट की वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर डाला। उन्होंने आप संयोजक व पंजाब के सीएम भगवंत मान को टैग करते लिखा कि 'केजरीवाल जी आपके लोग दिल्ली में कोर्ट जा रहे हैं कि आपकी जान को खतरा है, लेकिन पंजाबियों की जान की भी फिक्र करें'।