फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने तमिलनाडु को हराया

Wed, 18 May 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
बॉक्सिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
श्री दशमेश मार्शल आर्ट और स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रहे पांच दिवसीय 61वें राष्ट्रीय स्कूल खेल के तीसरे दिन खेल मुकाबलों का शुभारंभ तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर भाई रेशम सिंह संधू ने किया। मुक्केबाजी के नतीजे जारी करते हुए सहायक जिला शिक्षा अफ़सर सतनाम सिंह ने बताया कि क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबलों में लड़कियों के 59 किग्रा भार श्रेणी में क्रिताना आंध्र प्रदेश ने तनीसबीरा पंजाब को, मितिका महाराष्ट्र ने दुर्ग्याणा गुजरात को, ललिता हरियाणा ने जेसी सीबीएसई को, 62 किग्रा भार श्रेणी में 1दित्ती डीएवी ने आकांक्षा दिल्ली को, अनीशा गोवा ने तनुजा उत्तराखंड को, मुस्कान हरियाणा ने सेख उमिरा महाराष्ट्र को, 66 किग्रा भार श्रेणी में दीक्षा पंजाब ने एस हेमलता तमिलनाडु को, तम्मना डीएवी ने आकाशदीप सीबीएसई को, वैष्णवी गोवा ने एसके नजरीन आंध्र प्रदेश को, आसवता हरियाणा ने काजल चंडीगढ़  को हराया। 
विज्ञापन


71 किग्रा भार श्रेणी में रिमनाज पंजाब ने एम साही आंध्र प्रदेश को, प्राची गोवा ने दिशा हिमाचल प्रदेश को, टीना सीबीएसई ने प्रियंका डीएवी को, जी न्यारिमा तेलंगाना ने साक्षी महाराष्ट्र को, 77 किग्रा भार श्रेणी में अनामिका तेलंगाना ने जमिकशा चंडीगढ़ को, मुनीश दिल्ली ने मरनालिका आंध्र प्रदेश को, नंदनी हरियाणा ने मनप्रीत पंजाब को हराया। 82 किग्रा भार श्रेणी में सृष्टि हरियाणा ने दमारी आंध्रा प्रदेश को, कोमल पंजाब ने चाली महाराष्ट्र को, महक सीबीएसई ने सराना तमिलनाडु को हराया। मुक्केबाजी लड़कों के नतीजे में 46 किग्रा में हरजिंदर सिंह उत्तर प्रदेश ने निदिश पंजाब को, साहिल सीबीएसई ने अशरफ पश्चिमी बंगाल को, करन पश्चिमी बंगाल ने प्रवीण केवीएस को, विवेक दिल्ली ने सुमित हरियाणा को हराया। 48 किग्रा वर्ग में अमरजीत पंजाब ने बोबी गुजरात को, एम लोगेश तमिलनाडु ने सरबजोत सीबीएसई को, निखिल महाराष्ट्र ने निश्चय दिल्ली को, पुरुषोत्तम हरियाणा ने राहुल हिमाचल प्रदेश को, 50 किग्रा में गुरप्रीत चंडीगढ़ ने अमनदीप हरियाणा को हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें