फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी करने वाली पार्टी पंजाब हितैषी नहीं हो सकती : चंदूमाजरा

Fri, 02 Sep 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला रेलवे स्टेशन से तख्त श्री हजूर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि श्री दरबार साहिब व कुरान शरीफ की बेअदबी करने वाले और आटा-दाल स्कीम का लाभ ले रहे पंजाब के गरीब परिवारों को भिखारी कहने वाली पार्टी कभी भी पंजाब हितैषी नहीं हो सकती है। वह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत सन्नौर हलके की संगत को विशेष रेलगाड़ी के जरिये सचखंड तख्त श्री हजूर साहिब को रवाना करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यह रेलगाड़ी पटियाला स्टेशन से रवाना हुई। चंदूमाजरा ने इसे हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन


साथ ही चंदूमाजरा ने कहा कि पंथ रतन जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा किसी परिवार की जागीर नहीं, बल्कि वे पूरे पंथ का सरमाया हैं। उन्होंने पंजाब व पंथ की बेहतरी के लिए हमेशा निस्वार्थ भाव से काम किया। उन्होंने निजी हितों व परिवारवाद को कभी अपनी सोच पर हावी नहीं होने दिया। लेकिन कुछ लोग उनका नाम इस्तेमाल करके पंजाब व पंथ विरोधी पार्टियों के साथ सांझ डालकर उनकी सोच को ठेस पहुंचा रहे हैं। 

चंदूमाजरा ने बताया कि एक जनवरी से पांच जनवरी तक श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, तलवंडी साबो, दिल्ली से चार विशेष रेलगाड़ियां तख्त श्री पटना साहिब में दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें जन्म दिवस संबंधी कराए जा रहे समागमों संबंधी संगत को लेकर जाएंगी। इसी तरह ही बनारस, श्री दरबार साहिब, चिंतपूर्णी, अजमेर शरीफ व सालासर के लिए भी विशेष रेलगाड़ियां व बसें चलाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें