फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में मोगा की टीम बनीं विजेता

Tue, 29 Oct 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शहीद ऊधम सिंह खेल स्टेडियम सन्नौर में चल रही तीन दिवसीय जसदेव सिंह संधू मेमोरियल हॉकी चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


ये चैंपियनशिप पटियाला यूनियन आफ हाकी एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई थी। आज का पहला मैच फरीदकोट और मोगा के बीच हुआ। मैच में मोगा के खिलाड़ी कमलप्रीत सिंह व हरवीरपाल सिंह ने एक-एक गोल करके अपनी टीम को 2-1 के अंतर से जीत दिला दी।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच मोगा व संगरूर की टीमों के बीच हुआ। मोगा के कर्मजीत सिंह व दिलप्रीत सिंह ने एक-एक गोल करके टूर्नामेंट में अपनी टीम को जीत दिला दी। संगरूर की टीम दूसरे और फरीदकोट की टीम तीसरे स्थान पर रही। आज समापन पर डीसी जीके सिंह, समाज सेवी एसपी सिंह ओबराय, अकाली लीडर तेजिंदर पाल सिंह संधू आदि ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसी ने कहा कि खेल इंसान के जीवन को नई दिशा देते हैं, लेकिन आज यह हमारे जीवन से दूर होते जा रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को नशों से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों के साथ जोड़ें। वैसे भी खेल हमें जीत व हार को सहन करने की शक्ति प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


 इस दौरान अकाली लीडर तेजिंदर पाल ने ऐलान किया कि हलका सन्नौर में बच्चों को सही दिशा देने के लिए सन्नौर के शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय जसदेव सिंह संधू मेमोरियल हाकी अकादमी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवान वर्ग को सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने के लिए ही सन्नौर हलके में राज्यस्तरीय टूर्नामेंट कराया गया है। इस स्टेडियम में हर साल राज्य स्तरीय चैंपियनशिप कराई जाएगी। समाज सेवक एसपी सिंह ओबराय ने अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान खेलों की तरफ लगाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें