फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कालेज के गोल्डन जुबली साल का प्रास्पेक्टस रिलीज

Tue, 24 May 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के मोदी कालेज के गोल्ड जुबली साल का प्रास्पेक्टस रिलीज करते प्रिंसिपल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुल्तानी मल मोदी कालेज की ओर से अकादमिक साल 2016-17 का प्रास्पेक्ट्स कालेज की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य प्रोफेसर सुरिंदर लाल ने रिलीज किया। इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने कहा कि प्रास्पेक्ट्स में जहां कालेज में चलाए जा रहे अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। वहीं कालेज प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सेठ सुदर्शन कुमार मोदी का कालेज के भविष्य की दिशा दर्शाता संदेश भी शामिल है। 
विज्ञापन


प्रास्पेक्ट्स में छपे अकादमिक व सह अकादमिक कैलेंडर से स्टूडेंट्स को सेशन के दौरान कालेज में होने वाली हर प्रकार की सरगर्मियों के बारे में जानकारी मिलेगी। प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत कालेज में बैचलर आफ वोकेशन इन साफ्टवेयर डेवलपमेंट और बैचलर आफ वोकेशन इन इंडिस्ट्रयल वेस्ट ट्रीटमेंट टेक्नोलाजी के कोर्स शुरू किए गए हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य नौजवानों को रोजगार हासिल करने के लिए हुनरमंद बनाना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रास्पेक्टस की साफ्ट कापी कालेज की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें