फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह की जन्मभूमि पर पहुंचा चेतना मार्च

Fri, 25 Mar 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में लोगों को जागरूक करते चेतना मार्च में शामिल आईडीपी के प्रतिनिधि। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हुसैनीवाला से 23 मार्च को शुरू हुआ शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की शहादत को समर्पित चेतना मार्च शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह जन्मभूमि सुनाम में पहुंचा। इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्लेटफार्म (आईडीपी) के प्रतिनिधियों ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए इन दोनों महान शहीदों की दोस्ती का जिक्र किया। विभिन्न बाजारों से चेतना मार्च गुजरा और पार्टी वर्करों ने डोर टु डोर पहुंच करके प्रचार सामग्री बांटी।
विज्ञापन


चेतना मार्च को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह, महासचिव करनैल सिंह, हमीर सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में शहीदों के सपनों को चूर चूर कर दिया गया है। अहम फैसलों में लोगों की भागीदारी नहीं है। गंभीर बीमारियों का इलाज तक लोगों को नसीब नहीं हो रहा है। वोट बैंक की राजनीति धार्मिक संस्थाओं को प्रफुल्लित कर रही है। किसान व मजदूर बर्बादी की कगार पर हैं। वक्ताओं ने लोगों से एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर लखा सिंह, इकबाल सिंह, गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसमेल सिंह, हरदेव सिंह, रविंदर सिंह, राजिंदर सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें