फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: प्रेम विवाह के बाद पत्नी को ले गए ससुराल वाले, तलाक के लिए मांगे 70 लाख, परेशान युवक ने जान दी

Fri, 15 Apr 2022 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सिमरनजीत सिंह (24) ने जसमीत कौर निवासी खालसा मोहल्ला पटियाला के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसकी सास रविंदर कौर और ससुर हरमीत सिंह सिमरनजीत को परेशान करने लगे।
विज्ञापन
मृतक सिमरनजीत सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में थाना त्रिपड़ी के अधीन पड़ते इलाके में एक 24 साल के युवक ने अपने सास-ससुर से तंग होकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक युवक ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही लड़की के माता-पिता उसे अपने साथ ले गए और तलाक के एवज में 70 लाख रुपये मांगने लगे। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने आरोपी सास और ससुर को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


हरमनप्रीत सिंह निवासी कनेरा मोहल्ला तवक्कली मोड़ पटियाला ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके भाई सिमरनजीत सिंह (24) ने जसमीत कौर निवासी खालसा मोहल्ला पटियाला के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसकी सास रविंदर कौर और ससुर हरमीत सिंह सिमरनजीत को परेशान करने लगे। वह चाहते थे कि सिमरनजीत सिंह अपनी जमीन उनकी लड़की के नाम करे। उसके मना करने पर सास-ससुर अपनी लड़की को मायके ले गए और तलाक के लिए 70 लाख रुपये की मांग करने लगे। 

आरोपियों से तंग आकर सिमरनजीत सिंह अपनी मौसी के लड़के हरपाल सिंह निवासी रतन नगर पटियाला के घर रहने लगा। 13 अप्रैल को सिमरनजीत सिंह ने अपने ताया के लड़के को फोन पर बताया कि उसके सास-ससुर काफी परेशान कर रहे हैं। उसकी पत्नी को वापस उसके पास नहीं भेज रहे हैं। इस कारण वह खुदकुशी करना चाहता है। ताया के लड़के ने उसे ऐसा न करने के लिए काफी समझाया। लेकिन तड़के चार बजे सिमरनजीत सिंह ने कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर जब परिवार वाले पहुंचे, तो देखा कि उसके हाथ में एक पत्र था, जिसमें उसने आरोपियों से तंग आकर सुसाइड करने की बात लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें