फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंदरा और स्विफ्ट में भिड़ंत, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नाभा-मालेरकोटला मार्ग पर हरीगढ़ गांव के नजदीक एक महिंदरा और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस चौकी गलवटी के मुलाजिमों ने घायलों को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मोहिंदरा गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। आरोपी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। स्विफ्ट कार सवार मृतकों की पहचान अलौहरां गांव निवासी 35 साल के हरविंदर सिंह और नंदू के रूप में हुई है। हादसे में स्विफ्ट कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी पुलिस चौकी गलवटी से एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि गांव बागड़ियां के नजदीकी गांव रामपुर छन्ना से कुछ लोग किराये पर महिंदरा कैंपर लेकर हिमाचल प्रदेश में माता नयना देवी के मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। रास्ते में गांव हरीगढ़ के नजदीक नाभा-मालेरकोटला रोड पर महिंदरा गाड़ी और स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई। जिससे स्विफ्ट कार में जा रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मोहिंदरा में सवार लोगों में से तीन घायल हो गए। मोहिंदरा गाड़ी में सवार सुखचैन सिंह के मुताबिक गलती उनके गाड़ी के चालक की नहीं थी। स्विफ्ट कार चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक हरविंदर सिंह के ससुर लखवीर सिंह के बयान पर महिंदरा गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें