फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोष मार्च निकालकर डीसी दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन

Fri, 07 Apr 2017 03:27 PM IST
संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में डीसी दफ्तर से समक्ष प्रदर्शन करते जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की तरफ से गदर भवन से डीसी दफ्तर तक रोष मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश मलौद और जिला नेता परमजीत कौर ने कहा कि किसानों का आर्थिक संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस कारण किसानों की खुदकुशी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि डीसी से मांग की गई है कि  पंचायती जमीन का जनरल हिस्सा छोटे किसानों के लिए कम रेट पर देने के लिए रिजर्व किया जाए। जनरल हिस्से में पेड़ लगाने वाले सरकार के फैसले को रद्द किया जाए। मजदूर, किसानों के कर्ज माफ किए जाएं।
विज्ञापन


आबादकारों को जमीन के मालिकाना हक दिए जाएं। छोटे किसानों की जमीन दोबारा चकबंदी करके एक तरफ की जाए और उसमें पानी की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही यह मांग भी की गई कि ओलावृष्टि के कारण तबाह हुई फसलों का मुआवजा किसानों को दिया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर संघर्ष कमेटी के पिरथी लौंगोवाल, बलविंदर सिंह झलूर, कर्मा घराचों, रामपाल बालद कलां, क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के नेता बहाल सिंह बेनड़ा आदि मौजूद थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें